
|
|
उपलब्धि - राजभाषा शील्ड
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) गांधीनगर की 24वीं छमाही बैठक का आयोजन 28 अप्रैल, 2025 को बड़ौदा एपैक्स अकादमी में हुआ। यह बैठक श्री प्रमोद सांगोले, सहायक निदेशक गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, पश्चिम कार्यान्वयन कार्यालय के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता नराकास, गांधीनगर के अध्यक्ष श्री सुनिल सिन्हा ने की। उन्होंने बैठक में उपस्थित विभिन्न केंद्रीय कार्यालयों, संगठनों और बैंकों के प्रमुखों, राजभाषा अधिकारियों और प्रतिनिधियों को संबोधित किया। इस अवसर पर सदस्य कार्यालयों द्वारा प्रस्तुत छमाही प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। साथ ही, राजभाषा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विस्तृत चर्चा हुई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान से डॉ. सुब्रतो मुखर्जी, डॉ. राज सिंह, डॉ. संध्या दवे एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों ने इस बैठक में भाग लिया। बैठक का एक महत्वपूर्ण आकर्षण गांधीनगर की हिंदी पत्रिका "गांधीनगरी" के चौथे अंक का विमोचन रहा, जिसे मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। यह गौरव की बात है कि इस अंक में प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक अधिकारियों की दो रचनाएँ भी प्रकाशित हुई हैं।
बैठक के समापन समारोह में वर्ष 2024-25 के लिए राजभाषा शील्ड पुरस्कार वितरित किए गए। यह पुरस्कार नराकास, गांधीनगर के सदस्य कार्यालयों को राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किए गए। स्वायत्त संस्थान/शैक्षणिक संगठन की श्रेणी में प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान ने वर्ष 2024-25 का प्रतिष्ठित राजभाषा शील्ड प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अलावा कार्यपालक श्रेणी के अंतर्गत डॉ. राज सिंह, वैज्ञानिक अधिाकारी-एच को नराकास, गांधीनगर राजभाषा गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया।
![]() राजभाषा शील्ड पुरस्कार प्राप्त करते हुए डॉ. सुब्रतो मुखर्जी
![]() राजभाषा गौरव पुरस्कार प्राप्त करते हुए डॉ. राज सिंह
| |
![]() |
| ||
![]() |
| ||
![]() | |||
![]() |
| ||
|
| |||
![]() |
| ||
![]() |
| ||
|
| |||
![]() |
| ||
![]() |
|
